Bihar

शादी के 8 दिन बाद प्रेमी के साथ ससुराल से फरार हुई नई नवेली दुल्हन, कैश और गहने भी ले गई साथ

बेतिया में एक नई नवेली दुल्हन शादी के 8 दिन बाद प्रेमी के साथ ससुराल से फरार हो गई। साथ ही घर से एक लाख कैश और शादी में मिले करीब दो लाख के गहने भी ले गई। पति ने बताया कि उसने मुझे धोखा दिया, मुझसे मां के हाथ की दही खाने की जिद कर अपने मायके भेज दिया। इसके बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

पूरा मामला लौरिया थाना क्षेत्र के मलाही टोला गांव का है। वहीं लड़की की मां ने शुक्रवार को लौरिया थाना में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी भागी नहीं, बल्कि शादी की नीयत से अपहरण हुआ है।

लौरिया के मलाही टोला गांव निवासी राजनेता चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र त्रिभुवन कुमार की शादी 12 जून को जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के मढि़या गांव निवासी मनोज चौधरी की बेटी अनीता कुमारी से हुई थी। 12 जून को शिकारपुर के मढिया गांव में शादी की सारी रस्में पूरी की गई। इसके बाद वर-वधु दोनों लौरिया के मलाही टोला गांव आ गए। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। इसी बीच 20 जून की रात सामान्य दिनों की तरह सभी लोग खाना खाकर अपने अपने जगह पर सोने चले गए। 21 की अहले सुबह घर का मुख्य दरवाजा खुला था। बहू के घर का भी दरवाजा खुला था। पर बहू घर में नहीं थी

घटना के संबंध में दूल्हा त्रिभुवन कुमार ने बताया कि 20 जून की सुबह से ही अनीता दही खाने की जिद करने लगी। इसके लिए वो मुझे उसके मायके जाने के लिए कहा। त्रिभुवन ने बताया कि उसके लगातार जिद करने के बाद मैं अपने ससुराल शिकारपुर चला गया। पहली बार ससुराल में आने की बात कह ससुराल वालों ने रोक लिया। लेकिन उसी रात पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार गहने और कैश लेकर फरार हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button