
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क बेगूसराय : बिहार के जिले बेगूसराय से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे आप भी पढ़कर दंग रह जायेंगे। दरअसल मामला यह है की ( One Side Love ) प्यार में एक सनकी युवक ने खौफनाक कदम उठाया। बता दें की युवक जिस युवती से बेहद प्यार करता था, उसकी शादी घरवालों ने कहीं और तय कर दी गई थी। इस शादी से नाराज उसके आशिक ने लड़की से मिलने पहुँच गया। युवती संग घर के बाहर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद होने लगा और विवाद बढ़ गया था। और उसने विवाद के बाद खुद के सिर में गोली मार लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मौके से कोई हथियार नहीं मिला। वहीं, मृत युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
सूत्रों के अनुसार आपको बता दें की बासुदेवपुर चंदपुरा गांव निवासी साजन कुमार महतो अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध में था। वह उस युवती से शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की ने बताया कि उसका साजन से कोई प्रेम संबंध नहीं था। और वह शादी के लिए फिजूल का जिद करने लगा।
लड़की ने साजन की बात मानने से इंकार किया तो, साजन ने खुद को गोली मार लिया, गोली चलने की आवाज से अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के मुताबिक प्यार में असफल होने पर युवक ने दर्दनाक कदम उठा लिया। वह युवती की शादी तय हो जाने को लेकर काफी परेशान था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.