
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग हर दिन महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते आ रहे है। लेकिन आज आपको एक ऐसी घटना बताने जा रहे है जिससे की आप भी पढ़कर दंग रह जायेंगे। आपको बता दें की एक साइकिल पर सवार होकर स्कूल जाने वाली बच्चियों ने बताया की मनचलों की छेड़खानी से परेशान हो जाती है और तो और आपको बता दूँ की छात्राओं ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। इन मनचलो की हरकतें से परेशान होकर। दरअसल यह घटना बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना के ब्यापुर का बताया जा रहा है। राजकीय मध्य विद्यालय की छात्राएं और शिक्षिकाएं इन दिनों स्थानीय लफंगों से काफी ज्यादा परेशान हैं।
हालत सुनकर आप भी परेशान हो जायेंगे बता दें कि इस स्कूल में पढ़ने वाली लगभग 40 से 50 फीसदी छात्राओं ने इन शोहदों के भय से स्कूल तक जाना छोड़ दिया है। मामले को मद्देनजर से देखते हुए स्कूल के प्राचार्य राजकुमार ने मनेर थाना में स्थानीय लफंगों व शोहदों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी है।
इस स्कूल में 690 छात्राएं और 9 शिक्षिकाएं कुल हैं। इन शोहदों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे शिक्षिकाओं को देखकर अश्लील गाना गाने भी लगते हैं। शिक्षिकाएं चुपचाप इन शोहदों के बीच से किसी तरह निकल जाती हैं। प्राचार्य को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसे गंभीरता से देखते हुए मनेर थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस से मनचलों के ऊपर कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है।
इस मामले पर मनेर थानाध्यक्ष ने कहा है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार के मुताबिक मनेर के बीईओ को अब जांच के लिए भेजने का फैसला भी किया गया है।