
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: जहां एक तरफ बिहार में आई बाढ़ ने तबाही मचा रखी है तो वहीं दूसरी ओर कई लोग इस बाढ़ का शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। मामला बिहार के छपरा, सीवान, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चम्पारण जिले का है जहां सात लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। सातों की मौत पानी में डूबने से हुई है। घटना के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवन टोला और सूरतपुर गांव में तीन लोगों की मौत गंगा नदी में डूबने से बताई जा रही है। दरअसल तीनों लोग गंगा नदी में स्नान करने गए थे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वो गहरी पानी के बीच चले गए। तीनो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी ओर पूर्वी चम्पारण के केसरिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मनोहर छपरा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतक बालक का नाम मुन्ना कुमार और मृतिका का नाम अंशु कुमारी बताया जा रहा है।

इसी से जुडी एक बड़ी खबर बिहार के सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिण तेल्हुआ पंचायत से आ रही है। बताया जा रहा कि यहां 2 बच्ची नदी में स्नान करने निकली थी। दुर्भाग्यवश दोनों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारवालों के बीच चीख-पुकार मच गई।