Bihar

गायघाट रिमांड होम में बंद लड़कियों के बीच हुई जमकर मारपीट, 6 घायल

Patna, The India Top: पटना के गायघाट रिमांड होम की चर्चा एक बार फिर ज़ोरों पर है। दरअसल रिमांड होम में बंद लड़कियों के बीच आपस में मारपीट हुई है। गायघाट स्थित रिमांड होम में बीते गुरुवार की दोपहर बालिकाओं के दो पक्षों के बीच नोकझोंक हुई, जो धीरे-धीरे मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट इतनी भयंकर हुई कि लगभग 6 लड़कियां घायल हो गयी। घायलों को एनएमसीएच भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया गया। गुरुवार की दोपहर रिमांड होम में लड़कियों के बीच मारपीट और हंगामे की खबर मिलने पर आलमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर काबू पाया।

हैरान करने वाली बात तो यह है कि रिमांड होम में मारपीट के दौरान मामले को शांत करने गए सुरक्षाकर्मी और कांउसिलर भी घायल हो गयी। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गया और लड़कियां दो गुटों में बंट गयी। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार का कहना है कि पदाधिकारी के साथ पुलिस बल को रिमांड होम में भेजा गया था। घायल लड़कियों का इलाज कराकर उन्हें वापस रिमांड होम भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button