
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: बिहार में नदियों में आई उफान कितनों की जान ले चुकी है। इसी बीच एक खबर छपरा से आ रही है जहां गंगा नदी में बालू से लदी नाव पलट गई है। बताया जा रहा है कि नाव पर 14 मजदूर सवार थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। गोताखोरों की मदद से लापता मजदूरों की छानबीन की जा रही है।

दरअसल कोईलवर से बालू लाद कर नाव लौट रही थी जिसपर 14 मजदूर थे। तेज आँधी के कारण नाव की संतुलन बिगड़ गई और नदी में पलट गई। इनमे कुछ मजदूरों को लापता बताया जा रहा है। साथ ही इस बात की पुष्टि की गई है कि यह घटना डोरीगंज और मनेर की सीमा पर हुई है। बताया जा रहा है कि लापता मजदूर मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिला के हैं। गोताखोरों की मदद से इनकी छानबीन की जा रही है।