बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भागलपुर आए हुए थे। उनका कार्यक्रम भागलपुर के अलावा सुल्तानगंज में भी था। सुल्तागनंज विधानसभा क्षेत्र बांका लोकसभा में पड़ता था। इस कारण वहां बांका के सांसद गिरिधारी यादव और सुल्तानगंज के विधायक ललित मंडल उनके स्वागत में जुटे हुए थे। दोनों सांसद और विधायक जदयू के हैं। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को सुल्तानगंज में नवनिर्मित नगर सरकार भवन के उद्घाटन करना था। इसकी तैयारी वहां जोरों से की जा रही थी।
इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश लगातार हो रही थी। सांसद गिरिधारी यादव और विधायक ललित मंडल को चिंता हुई की तैयारी में कोई कमी ना रह जाए। इस कारण दोनों एक ही छाता में तैयारियों का जायजा लेने निकल पड़े। दोनों से बारिकी से तैयारियों का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री के आगमन होने वाला था। सांसद और विधायक ने पूरी तैयारियों का जायजा लिया। एक-एक व्यवस्था की निगरानी की। लगातार निर्देश देते रहे। उनमुख्यमंत्री के पहुंचने के साथ ही उनका जमकर स्वागत हुआ।
उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सुल्तानगंज में नवनिर्मत नगर सरकार भवन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकसित हो रहा है। केंद्र और राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार है। बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पर्यटन स्थल के तौर पर सुल्तानगंज के विकास पर राज्य सरकार का ध्यान है। सुल्तानगंज के विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है। उक्त बातें बिहार के इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, बांका सांसद गिरधारी यादव,भागलपुर सांसद अजय मंडल विधायक ललित मंडल, विधायक पवन यादव, विधान पार्षद डॉ एनके यादव, सभापति नीलम देवी, उपसभापति उषा कुमारी, भागलपुर नगर निगम की मेयर सीमा साहा और उपमहापौर राजेश वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष अनंत प्रसाद उर्फ टुनटुन साह ने नवनिर्मित नगर सरकार भवन का औपचारिक उद्घाटन संयुक्त तौर पर फीता काटकर किया।