इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां शनिवार की सुबह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के दौरान दो लोग गंगा में डूब गये। घटना पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट की बताई जा रही है। घटना के बारे में जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला वैसे ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और नाविकों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है। आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद NDRF और गोताखोरों की मदद से दोनों की खोजबीन में जुटी है। मनेर थानेदार ने इस हादसे की पुष्टि की है।
Related Articles
Check Also
Close