वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र के वाजितपुर मधौल गांव में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बाजीतपुर माघौल निवासी बिंदेश्वर सहनी के पुत्र चंद्रदीप सहनी (39 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया।
परिजनों ने बताया कि चंद्रदीप किसी काम से तालाब की ओर गया था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन चंद्रदीप नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद आज सुबह तालाब में शव तैरता मिला, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। शव के मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
पीड़ित परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग को लेकर हाजीपुर-जन्दाहा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण करीब 1 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने काफी समझाया-बुझाया। उसके बाद जाम हटाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।