Biharbreaking newsबड़ी खबर ।

मोकामा में पंचायत चुनाव में वर्चस्व के लिए दो गुटों के बीच तड़तड़ाईं गोलियां, 30 राउंड फायरिंग

घोसवरी थाना इलाके के बलबा गांव में दो तरफा फायरिंग से टाल का इलाका थर्रा गया। फायरिंग का उद्देश्य पंचायत चुनाव में वर्चस्व कायम करना बताया जा रहा है। गोलीबारी के समय बनी वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक पक्ष अवैध हथियार लहरा रहा है। दोनों तरफ से 30 राउंड गोलियां चलीं। सूचना मिलने के बाद घोसवरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तबतक सारे बदमाश भाग गये। पुलिस फायरिंग की घटनाओं की छानबीन में जुटी है। इस मामले में किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

त्रिमुहान पंचायत के मुखिया व बलबा निवासी दामोदर राम के अनुसार कच्ची सड़क होने के कारण बलबा के लोग बाइक गांव के बाहर सड़क किनारे लगाते हैं। शुक्रवार की देर रात चार बाइक के बैट्री चोरी हो गई। त्रिमुहान पंचायत के मुखिया व बलवा निवासी दामोदर राम की बाइक की भी बैट्री चोरी हो गई। शनिवार को इसकी शिकायत दामोदर ने गांव के संतोष राम से की।

दूसरे पक्ष के संतोष राम का कहना है कि वह पंचायत चुनाव में मुखिया चुनाव लड़ने तैयारी कर रहे हैं। इसी बात से नाराज होकर शनिवार सुबह मुखिया दामोदर राम अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। घर के ऊपर पत्थरबाजी करने लगे, जिसमें तीन महिलाएं जख्मी हो गई। इसके बाद गोली चलानी शुरू कर दी। लोगों ने बताया कि दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोली चलने लगीं। दो दर्जन से ऊपर गोलियां चलीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button