Biharbreaking newsबड़ी खबर ।

बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह को ओलंपिक का हिस्सा नहीं बन पाने का है मलाल, कहा-अगली बार भाग जरूर लूंगी

भारत का नाम रोशन करने वाली गोल्‍डन गर्ल श्रेयसी सिंह ओलंपिक खेलों में भारतीय दल की सदस्य नहीं हैं। श्रेयसी सिंह शूटर होने के साथ-साथ जमुई विधानसभा से बीजेपी विधायक हैं। उन्‍होंने कहा 2024 में वे ओलंपिक टीम में जरूर शामिल होंगी। गोल्‍डन गर्ल श्रेयसी सिंह जपान के टोक्‍यो में चल रहे ओलंपिक खेल का हिस्‍सा नहीं बनी हैं। इस बात का उनको काफी मलाल भी है। हर एक खिलाड़ी का सपना होता है कि वो ओलंपिक खेल में भाग ले। श्रेयसी सिंह ने कहा कि काश! वे भी इस ओलंपिक खेल का हिस्‍सा होतीं। उन्‍होंने कहा कि इसका उन्‍हें दिल में काफी मलाल है। वे अगले ओलंपिक खेल में जरूर भारतीय दल में शामिल होंगी। इसके लिए तैयारी भी कर रहीं हैं।

उन्होंने बताया कि 2019 में भी श्रेयसी सिंह सांतवें पोजिशन में थीं और ओलंपिक का कोटा नहीं जीत सकी। इससे उन्‍हें काफी निराशा लगी थी। उन्‍होंने कहा कि बिहार की जनता चाहतीं हैं कि वे ओलंपिक सहित बड़े खेल लगातार खेलती रहे। बता दें कि श्रेयसी सिंह अभी भारतीय जनता पार्टी में है। वे बिहार में वर्ष 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में जमुई से प्रत्‍याशी थीं। जमुई की जनता ने उन्‍हें विधायक बनाया है। अभी श्रेयसी सिंह लगातार जमुई सहित पूरे बिहार की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में लगी हुई हैं।

श्रेयसी सिंह ने कहा कि वे अभी भी खेल से जुड़ी हुईं हैं। वर्ष 2024 में वे जरुर ओलंपिक टीम का हिस्‍सा बनेंगी। इसके लिए उनका प्रयास लगातार जारी है। वे उस समय भारत की ओर से ओलंपिक खेलने के लिए दावेदारी भी करेंगी। श्रेयसी सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम और एशियन गेम में बेहतर प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग में उन्‍होंने गोल्‍ड (2018) व सिल्वर (2014) और एशियन गेम में कांस्‍य पदक जीता था। उन्‍होंने कहा कि विधायक बनने के बाद भी वे लगातार खेल से जुड़ी हुईं हैं। जनवरी में वे भारतीय शूटिंग टीम का हिस्‍सा थीं और उन्‍होंने गोल्‍ड मेडल जीता। उन्‍होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम, एशियन के बाद ओलंपिक सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। ओलंपिक टीम में हिस्‍सा लेना ही गौरव भरी बात है। उन्‍होंने कहा कि टोक्‍यो ओलंपिक में भारत की ओर से बेहतर खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्‍होंने सभी को बधाई दी। कहा कि-भारत इस बार कई पदक प्राप्‍त करेंगे। अच्‍छे और मेहनती खिलाड़ी वहां गए हैं। जिनसे भारत को काफी उम्‍मीद है। श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस बार का ओलंपिक भारत के लिए बेहतर साबित होगा। उन्‍होंने सभी ऑल द बेस्‍ट कहा। और लोगों से Cheer4India की अपील की है।

उन्‍होंने मीरा बाई चन्‍नू ने सिल्‍वर पदक जीतने पर बधाई दी। कहा कि-वेटलिफ्टिंग में दूसरी भारतीय महिला ने कोई पदक जीता है। उन्‍होंने उनके साथ अपने संस्‍मरण को बताते हुए कहा कि वर्ष 2018 में जब उन्‍हें अर्जुन अवार्ड मिला था, उसी समय मीरा बाई चन्‍नू को खेल रत्‍न अवार्ड दिया गया था। इस दौरान दोनों की भेंट हुई। श्रेयसी सिंह ने कहा कि मीरा बाई चन्‍नू से देश को काफी उम्‍मीद है। उन्‍हाेंने मीरा बाई चन्‍नू को ढेर सारी शुभकानमाएं दी। श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्‍व दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी छोटी बेटी हैं। श्रेयसी सिंह की बड़ी बहन मानसी सिंह है। श्रेयसी मूलत: बिहार की जमुई (गिद्धौर) की रहने वाली हैं। वर्तमान में जमुई विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं। वे लगातार क्षेत्र की समस्‍याओं और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी आवाज विधानसभा सहित संबंधित जगहों पर उठातीं रहती हैं। कोरोना के दौरान लगातार उन्‍होंने मरीजों की सेवा की। स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को बेहतर बनाने में योगदान दिया। चिकित्‍सकों से मिलतीं रहीं। राज्‍य की जनता ने श्रेयसी सिंह के प्रयास और कार्य की सराहना की है।

Related Articles

Back to top button