इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है। जहां निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्णिया के भू-अर्जन पदाधिकारी आज निगरानी के हत्थे चढ़ गये। निगरानी की टीम ने 1 लाख 31 हजार रुपये घूस लेते उन्हें रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। घूस लेते गिरफ्तार किए गये भू-अर्जन पदाधिकारी का नाम अरविंद भारती हैं। जिनके द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी से की थी। पीड़ित की शिकायत के बाद निगरानी ने आज कार्रवाई की और अरविंद भारती को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
Related Articles
Check Also
Close
-
सामाजिक बदलाव का अभियान बन गया नीतीश कुमार का शराबबंदी कानून December 15, 2022