Biharpoliticsबड़ी खबर ।

चिराग पासवान का चाचा पारस के ससुराल खगडि़या में होगा भव्‍य स्‍वागत, बड़ी मम्‍मी से भी मिलेंगे

आशीर्वाद यात्रा के आज जमुई के सांसद चिराग पासवान खगडि़या पहुंच रहे हैं। वहां उनका कई कार्यक्रम है। वे अपने पैतृक गांव शहरबन्नी भी जाएंगे। चिराग के स्वागत की गांव में जबरदस्त तैयारी की गई है। लोजपा के स्‍थानीय नेता और कार्यकर्ता चिराग के स्‍वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के ससुराल परमानंदपुर गांव में भी जाएंगे। वहां भी कार्यकर्ता उनके स्‍वागत के लिए तैयार बैठे हैं। एनएच 31 पर ढोल बाजे के साथ उनके स्वागत में लोजपा के स्‍थानीय कार्यकर्ता खड़े हैं। सभी को इंतजार है चिराग पासवान के आने का।

जमुई सांसद चिराग पासवान नौ जुलाई को खगडिय़ा आ रहे हैं। इस दौरान वे शहरबन्नी भी जाएंगे और वहां अपनी बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी से मुलाकात करेंगे। चिराग के आगमन को लेकर खगडिय़ा से शहरबन्नी तक तैयारी जोरों पर है। लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव (चिराग गुट) व पूर्व खगडिय़ा सांसद डॉ. रेणु कुशवाहा खगडिय़ा में कैंप कर रही हैं। उन्होंने दैनिक जागरण को बताया कि आशीर्वाद यात्रा के क्रम में चिराग पासवान नौ जुलाई को खगडिय़ा आ रहे हैं। यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। उनका बेगूसराय-खगडिय़ा की सीमा पर भव्य स्वागत किया जाएगा। वे बलुआही स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद राजेंद्र चौक स्थित देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करेंगे। फिर शहरबन्नी रवाना होंगे। शहरबन्नी से लौटने बाद जिला मुख्यालय स्थित मंजु वाटिका में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

लोजपा (चिराग गुट) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार सिंह ने कहा कि खगडिय़ा की और बिहार की जनता चिराग पासवान के साथ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है। युवा नेता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आशीर्वाद यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। चिराग पासवान के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। राकेश कुमार सिंह ने कहा कि नौ जुलाई को दलीय सीमा टूट जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button