रोहतास जिले के बिक्रमगंज के शिवपुर पंचायत के मुखिया के घर पर गुरुवार की देर रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जबरन गेट खुलवाकर अंदर घुस गए। इसके बाद मुखिया अमित कुमार के परिजनों के साथ मारपीट की। कैंपस के अंदर गोलीबारी भी की। साथ ही गाड़ियों के साथ तोड़-फोड़ की गई है। घटना के बाद बिक्रमगंज थाने की पुलिस शिवपुर गांव में कैंप कर रही है। वारदात की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है।
शिवपुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार ने बताया कि रात को करीब 10 की संख्या में लोग गेट को खटखटाने लगे। मुखिया के लोग जब गेट खोलने गए तो वहां कुछ लोग हथियारबंद देख वापस भाग गए। इसके बाद हमलावरों ने जबरन गेट को खोल दिया गया। फिर अंदर घुसकर मुखिया के परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने कैंपस में फायरिंग भी की। इसके बाद कैंपस में लगी गाड़ियों के साथ लाठी से तोड़फोड़ करने लगे। मुखिया अमित कुमार घर के पिछले दरवाजे से भागकर हमलावरों से जान बचाई। मुखिया के मुताबिक हमले की वजह विधानसभा चुनाव में हुई रंजिश है, जिसमें दो पक्षों के समर्थन को लेकर विवाद था। हमले में बिक्रमगंज के एक चिकित्सक की बात समने आ रही है।
मुखिया अमित कुमार ने बताया कि हमलावर एबुलेंस से आए थे और हथियार से लैस थे। मुखिया ने ने बिक्रमगंज के डाक्टर कमेंद्र सिंह पर उनके घर पर हमला करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। मुखिया का कहना है कि डाक्टर खुद हमले में शामिल थे। लेकिन पुलिस अभी इस बात से बच रही है कि हमला किसने कराया। डाक्टर के हिरासत में लेने की बात कही जा रही है, परंतु पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही है। बिक्रमगंज के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि मुखिया के घर पर हमला हुआ है, इसकी जांच की जा रही है, पुलिस शिवपुर गांव में कैंप कर रही है। अभी हमला किसने कराया कहा नहीं जा सकता।