Biharबड़ी खबर ।

औरंगाबाद में इलाज कराने पहुंची मरीज ने देखा, पंखे से झूल रहा था शव, 2 साल पहले हुई थी शादी, परिवार में मातम

औरंगाबाद में एक प्राइवेट क्लिनिक के कंपाउंडर का शव फंदे से लटकता बरामद हुआ है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावां मोड़ स्थित धनंजय सेवा सदन नाम के एक प्राइवेट क्लिनिक की है ,जहां कंपाउंडर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। मृतक की पहचान गया जिले के आमस थाना क्षेत्र गंगटी गांव निवासी कुलदीप यादव के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

मृतक कुलदीप यादव 2017 से खिरियावां स्थित पोस्ट ऑफिस रोड बंगला पर धनंजय सेवा सदन नाम के एक निजी क्लिनिक में कंपाउंडर का काम करता था। शुक्रवार की सुबह क्लिनिक के डॉक्टर काम से बाहर गए हुए थे। तभी एक मरीज इलाज के लिए क्लिनिक पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति पंखे से लटका हुआ है। शव लटकता देख वह चिल्लाने लग, जिसके बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की शादी 2019 में हुई थी।

इधर, सूचना मिलते ही मदनपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता घटनास्थल पर अपने दल-बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मदनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सुसाइड की सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया है। सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button