Sports

T20 World Cup 2021 में होगी थाला की वापसी, विराट की टीम में निभाएंगे अपनी ज़िम्मेदारी

THE INDIA TOP सेंट्रल डेस्क : बीसीसीआई के सचिव जय शाह के थाला के फैंस को एक अच्छी खुशखबरी दी है | उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी 20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली की अगुआई वाली टीम में बतौर मेंटर अपनी ज़िम्मेदारी निभाते नज़र आएंगे | भारत को दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी 20 वर्ल्ड कप 2012 में टीम इंडिया के लिए बतौर मेंटर नियुक्त किए गए हैं |

क्रिकेट फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है | अगले महीने शुरू होने वाले आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया था | उसके बाद अब एमएस धोनी की ऐसी जानकारी मिलते ही उनके फैंस में काफी ख़ुशी देखी गयी |

उनके फैंस सब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते नज़र आये | बीसीसीआई सचिव ने कहा की उन्होंने इस बारे में दुबई में बात की थी | उन्होंने कहा की इस सम्बन्ध में कप्तान कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच रवि शास्त्री से भी बात की थी | उन्होंने बताया की सभी इस फैसल से खुश हैं और इस फैसले में उनके साथ हैं |

Related Articles

Back to top button