Sportsबड़ी खबर ।

IPL में 150 करोड़ रुपए कमाने वाले अकेले प्लेयर हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आज 40 साल के हो गए हैं। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड (तब बिहार) के रांची में हुआ था। वे IPL में सबसे ज्यादा 9 बार फाइनल खेलने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 3 बार विजेता भी बनाया है उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ IPL करियर में कई ऐसे भी रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ पाना किसी के लिए आसान नहीं होगा। धोनी IPL में 150 करोड़ रुपए कमाने वाले अकेले प्लेयर हैं। IPL से कमाई के मामले में CSK के कप्तान धोनी सबसे आगे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 137 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। CSK धोनी को एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देती है। इसी के साथ 14वें सीजन में उनकी कुल कमाई 152 करोड़ रुपए पहुंच गई है। ऐसे में धोनी 150 करोड़ के सैलरी मार्क को छूने वाले टूर्नामेंट के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, IPL का 14वां सीजन कोरोना के कारण बीच में सस्पेंड कर दिया गया। अब सितंबर में बाकी मैच UAE में कराए जा सकते हैं।बता दें कि विकेटकीपिंग के मामले में भी धोनी के बराबरी पर कोई नहीं है। धोनी ने IPL में अब तक 152 खिलाड़ियों को शिकार बनाया है। इस दौरान उन्होंने 113 कैच लिए और 39 स्टंप किए। धोनी टूर्नामेंट में 150 से ज्यादा शिकार करने वाले अकेले विकेटकीपर हैं। उनके बाद दिनेश कार्तिक और फिर रोबिन उथप्पा का नंबर आता है। कार्तिक ने 144 और उथप्पा ने 90 शिकार किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button