टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने के लिए भारत के 122 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा हो गई है। यह ओलिंपिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल होगा। रियो ओलिंपिक (2016) में देश से 117 खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। इस बार भारत के 122 खिलाड़ियों में से 30 हरियाणा से हैं, यानी 24%। हरियाणा की आबादी 2.54 करोड़ (2011 की जनगणना के मुताबिक) है। यानी देश की आबादी में महज 1.87% हिस्सेदारी रखने वाले राज्य की भारतीय दल में करीब एक चौथाई उपस्थिति है।