ओलिंपिक दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट में गिना जाता है टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक में मजा तब आया जब दो दिल मिल गए जी हाँ बता दें कि अर्जेंटीना की तलवारबाज मारिया बेलेन के साथ टोक्यो ओलिंपिक के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ। मारिया पहले राउंड में ही हार कर मेडल की होड़ से बाहर हो गई थीं। इसके बाद एक टीवी इंटरव्यू में वे मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं। उस समय मारिया काफी निराश दिख रही थीं। तभी उनके कोच लुकास सॉसेडो पीछे से आए। उनके हाथ में एक कागज था, जिस पर लिखा था- क्या तुम मुझसे शादी करोगी। उन्होंने घुटने पर बैठ कर मारिया को प्रपोज किया, जिसे मारिया ने स्वीकार कर लिया। कोच ने प्रपोज करते समय ये भी कहा कि वे जल्दी से हां कह दें, क्योंकि तमाम लोगों की निगाहें उन पर ही टिकी हुई हैं।
Related Articles
Check Also
Close