BiharChhatisgarhindiaMadhya PradeshpoliticsRajasthanSPECIAL STORYWorld
Trending

जदयू के पाकिस्तान वाले बयान की क्या है असलियत? क्या कहता है गैलप रिपोर्ट 2022, जानिए सबकुछ! What is the reality of JDU’s statement about Pakistan?

गैलप लॉ एण्ड ऑर्डर इंडेक्स 2022 में कैसी है भारत की स्थिति?

जदयू प्रवक्ता के द्वारा पाकिस्तान वाले बयान पर खूब हो हल्ला मचा। राजनीतिक वार पलटवार तेज हो गया। लेकिन जिस गैलप रिपोर्ट की चर्चा की गयी वो पहले से भी विवादित रहा है। आज The India top आपको गैलप रिपोर्ट की पूरी जानकारी देगा।

गैलप रिपोर्ट एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक समाज संगठन, वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट द्वारा जारी होता है। रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार पांचवें साल वैश्विक स्तर पर कानून के शासन में गिरावट आई है। इसमें कहा गया है कि कार्यकारी शक्ति पर नियंत्रण कमजोर हो रहा है। जिससे मानवाधिकारों के प्रति सम्मान में कमी आ रही है।

गैलप रूल ऑफ लॉ इंडेक्स 2022 का पूरा आंकड़ा।

Gallup Rule of Law Index 2022 में शीर्ष रैंक वाला देश डेनमार्क है। इसके बाद नॉर्वे दूसरे नंबर पर आता है। फिनलैंड का स्थान तीसरा है। स्वीडन का स्थान चौथा और नीदरलैंड का स्थान पांचवां है। निचले स्थान पर रहने वाले देश वेनेजुएला 140 वें स्थान पर है। इसके बाद  कंबोडिया (139) और अफगानिस्तान (138) का स्थान आता है।  डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो 137 वें स्थान पर है और हैती 136 वें पर।

2022 के गैलप लॉ एण्ड ऑर्डर इंडेक्स अनुसार कुछ तथ्य।

पूर्वी एशिया सबसे सुरक्षित क्षेत्र।

दक्षिण पूर्व एशिया दूसरे नंबर पर है।

भारत मामूली अंतर से पाकिस्तान से नीचे है।

पाकिस्तान 0.39 स्कोर के साथ 129वीं रैंक पर है।

इंग्लैंड से बेहतर है भारत की रैंकिंग।

बांग्लादेश से ऊपर है भारत।

चीन 0.47 स्कोर के साथ 95वीं रैंक पर है।

नेपाल 0.52 स्कोर के साथ 69वीं रैंक पर है।

बांग्लादेश ने 0.39 स्कोर के साथ 127वीं रैंक हासिल की है।

भारत के पड़ोसी देशों में सबसे असुरक्षित देश अफगानिस्तान(तालिबानी) है।

गैलप लॉ एण्ड ऑर्डर इंडेक्स 2022 में कैसी है भारत की स्थिति?

‘कानून के शासन सूचकांक’ में 50 अंक के साथ भारत 140 देशों में से 77वें स्थान पर है। वैश्विक स्तर पर, मौलिक अधिकारों के पालन के मामले में भारत 140 में से 94वें स्थान पर है। नागरिक न्याय में 140 में से 111वें स्थान पर है भारत। आपराधिक न्याय में 140 में से 89वें स्थान पर भारत को दिखाया गया है। भ्रष्टाचार में 140 में से 93वें स्थान पर भारत को दिखाया गया है।

गैलप के इसी रिपोर्ट के हवाले से जदयू ने भारत की तुलना पाकिस्तान से की थी। The India top ने सच की पड़ताल के उद्देश्य से इस रिपोर्ट को आपके समक्ष रखा है। राजनीतिक बयानबाजी के बीच the India top अपने पाठकों को शोध परक जानकारी भी देने का प्रयास करता रहता है।

#Gallaup_report_2022

#BPSC

#JDU #Bihar #theindiatop

Related Articles

Back to top button