politics

संजय जायसवाल का पत्ता साफ, सम्राट चौधरी पर भाजपा ने जताया भरोसा…

Patna : विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को बिहार में पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। गुरुवार को इसकी घोषणा की गई कि सम्राट चौधरी बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। इसके पहले संजय जायसवाल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। आज पत्र जारी कर इसके बारे में पार्टी की ओर से जानकारी दी गई है। संजय जायसवाल का कार्यकाल पिछले साल नवंबर में ही समाप्त हो गया था।

यह भी पढ़े : हमसे गलती हो गई ….हम सिमांचल तक ही सीमित रहे- ओवैसी….

सम्राट चौधरी एनडीए सरकार में पंचायती राज मंत्री थे। इसके पहले वह आरजेडी और जेडीयू में भी रह चुके हैं। वह कुशवाहा समाज से आते हैं। बिहार में कुशवाहा समुदाय की आबादी करीब आठ फीसद है।सम्राट चौधरी साल 2014 में आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल होते ही उन्हें एमएलसी बनाया गया था और फिर मंत्री।

2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं।चुनाव में करीब एक साल का वक्त है लेकिन ऐसा लग रहा है कि धीरे-धीरे तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि संजय जायसवाल का कार्यकाल तो पूरा हो चुका था और इसके बाद यह बदलाव हुआ है, लेकिन अब सम्राट चौधरी को 2024 के पहले इस जिम्मेदारी को देकर बीजेपी ने यह बड़ा दांव खेला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button