BJP,Loksabha,politics

लोकसभा में गाली देने वाले BJP सांसद रमेश बिधूड़ी का पूरा सच? Ramesh Bidhuri: Man of Controversy

भाजपा सांसद के विवादित बयानों की पूरी लिस्ट

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में चर्चा के दौरान अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। लोकसभा में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर चर्चा के दौरान यह वाक्या सामने आया। सांसद बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अलि को आतंकवादी और उग्रवादी कहकर पुकारा। दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश ने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिसे यहां लिखा नहीं जा सकता है। बिधूड़ी यहीं नहीं रुके उन्होंने BSP सांसद को बाहर देख लेने की धमकी भी दे डाली। बिधूड़ी ने असंसदीय भाषा के प्रयोग पर स्पीकर ने कड़ी चेतावनी दी है। जिसके बाद इस आपत्तिजनक टिप्पणी को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया है। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर पार्टी सांसद Ramesh Bidhuri को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

अक्सर विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं रमेश बिधूड़ी

भाजपा सांसद बिधूड़ी अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। संसद की वर्तमान घटना के बाद बिधूड़ी का यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। एक और घटना है तब की है जिसमें एक माता-पिता स्कूल की समस्या लेकर उनके पास पहुंचे थे। उस वक्त बिधूड़ी ने कहा कि बच्चे पैदा क्यों किए फिर? बिधूड़ी का यह बयान काफी चर्चा में रहा था।  बिधूड़ी का अल्पसंख्यकों को लेकर भी एक बयान है। उन्होंने कहा था कि जहां भी मुसलमान अल्पसंख्य होते हैं, वहां मानवाधिकार की बात होती है। जहां बहुमत में आ जाते हैं वहां खूनखराबा शुरू हो जाता है। 

लोकसभा स्पीकर और जेपी नड्डा ने बिधूड़ी को दी चेतावनी।

संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा हो रही थी। चर्चा के दौरान बसपा सांसद दानिश अली ने कुछ सवाल उठाए। इस सवाल पर भाजपा सांसद भड़क गए। जिसके बाद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दानिश अली को उग्रवादी और आतंकवादी कहा। हालांकि लोकसभा के रिकॉर्ड से विवादित बयान को हटा दिया गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बिधूड़ी को चेतावनी दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई है। बिधूड़ी को अगली बार ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सदन और सोशल मीडिया पर हंगामा बढ़ता देख भाजपा ने भी एक्शन लिया है। बिधूड़ी के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

रमेश बिधूड़ी ने की है वकालत की पढ़ाई।

BJP सांसद बिधूड़ी का जन्मस्थान दिल्ली है। उन्होंने वाणिज्य से स्नातक की पढ़ाई की है। बीकॉम के साथ-साथ बिधूड़ी ने एलएलबी की भी डिग्री ली है। चुनाव आयोग को दिये गये हलफनामे में उन्होंने अपने प्रोफेशन में वकील, किसान और सोशल वर्कर लिखा है। बीजेपी के अंदर 2003 से 2008 तक दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में काम किया। वर्ष 2008 में वह भाजपा दिल्ली प्रदेश महासचिव बनाए गए। रमेश वर्ष 2003 से मई 2014 तक दिल्ली के विधायक भी रहे। 2014 में पहली बार लोकसभा का चुनाव 2014-2019 में लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। Ramesh Bidhuri शहरी विकास संबंधी स्थायी समिति और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समित के सदस्य भी रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button