Biharpolitics

कांग्रेस के फैसले के इंतजार में CM नीतीश, विपक्षी एकता की दोहरायी मंशा….

बिहार के CM नीतीश कुमार भले ही 2024 में प्रधानमंत्री बनने की इच्छा को लेकर सीधे तौर पर कुछ न कहे, लेकिन उनकी बातें इस ओर इशारा कर ही देती हैं।

PATNA : बिहार के CM नीतीश कुमार भले ही 2024 में प्रधानमंत्री बनने की इच्छा को लेकर सीधे तौर पर कुछ न कहे, लेकिन उनकी बातें इस ओर इशारा कर ही देती हैं। बुधवार को केंद्र के खिलाफ विपक्षी एकजुटता का संदेश देने के दौरान मुख्यमंत्री ने एक बार फिर इस और संकेत दे दिया।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए CM ने कहा कि विपक्ष के अधिक से अधिक लोगों की एकता ही मेरी इच्छा है। लोग एकजुट हो जाएंगे। फिर मजबूती के साथ लोकसभा का चुनाव मस्ती में लड़ेंगे। हम इसी इच्छा में चुपचाप बैठे है। इस सिलसिले में दो बार दिल्ली भी गए। हम अब इंतजार कर रहे हैं। सबलोगों को तय करने के लिए कहा है। हमारी पार्टी के लोग भी लगे हुए हैं। किसी को कोई कठिनाई होगी, तो वो भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े : 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2023 तक जीविका दीदियों द्वारा शराबबंदी को लेकर विशेष अभियान…

वहीं, मानहानि मामले में सजा के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद करने के मुद्दे पर भी CM नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि जब से हम राजनीति में है, कोर्ट के बारे में कुछ बात होती है तो हम नहीं बोलते हैं। किसी के ऊपर मुकदमा होता है तो हम नहीं बोलते हैं। मेरे ऊपर ही कुछ होता है तो क्या हम बोलते हैं, नहीं। मेरी आदत है, नहीं बोलने की।

CM ने कहा कि इनसब पर क्या बोलना है। सबको अधिकार है कोर्ट में जाने का। हम कमेंट नहीं करते हैं। किसी केस, मुकदमा, झगड़ा में मुझे दखल देना पसंद नहीं है। 17 साल से सरकार चला रहे हैं। किसी पर जांच होती है, तो हमने कभी कोई कमेंट नहीं किया। हम तो कहते हैं ठीक तरीके से जांच कीजिए। इसलिए इन चीजों पर मेरी कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है।

Related Articles

Back to top button