
Mission 2024 को लेकर सभा पार्टियां तैयारी में जुटी है। जदयू ने भी अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए पार्टी बैठक बुलाई। पार्टी बैठक प्रखण्ड स्तर के अध्यक्षों की थी। जिसमें पार्टी का दावा है कि 580 से अधिक सदस्य शामिल हुए थे। जदयू की यह बैठक चार घंटे चली। इस बैठक में 2024 के चुनाव में पार्टी की क्या रणनीति रहेगी इसपर चर्चा हुई। चार घंटे की इस मैराथन बैठक में नीतीश कुमार ने पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की।
नीतीश कुमार ने Mission 2024 पर क्या कहा?
नीतीश कुमार ने पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए सबको चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। नीतीश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। ऐसे में पार्टी किसी भी तरह का फैसला कार्यकर्ताओं के बिना नहीं लेगी। आपलोगों को कुछ शिकायत करनी हो या सुझाव देना हो बेहिचक बताएं। नीतीश कुमार ने समय से पहले लोकसभा चुनाव की स्थितियों पर भी चर्चा की।
पार्टी बैठक में कौन-कौन से मुद्दे पर हुई चर्चा?
पार्टी को जमीन स्तर उतराने की नीति पर चर्चा।
नई पीढ़ी को सद्बाभाव से रहने की अपील करें।
हमने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है।
इसलिए समाज के हर वर्ग से मिलकर बात करें।
सरकार के कार्य को जन-जन तक पहुंचाएं।
लोगों को पार्टी से जोड़ने के अभियान में तेजी लाएं।
चुनाव कभी भी हो सकता है इसके लिए तैयार रहें।
शिकायतों को पार्टी के समक्ष खुलकर रखें।
टिकट निर्धारण में भी अपनी राय खुलकर रखें।
बैठक में क्यों नहीं शामिल हुए ललन सिंह?
जदयू बैठक के समाप्त होने पर ललन सिंह को लेकर चर्चा तेज हो गई। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर टिप्पणी शुरू कर दी। कुछ का कहना था कि ललन सिंह राजद के कहने पर बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। हलांकि इस बारे में The India Top ने ललन सिंह से बात करने की कोशिश की। बताया गया कि ललन सिंह फिल्हाल डेंगू से पीड़ित हैं। इसी कारण वह पार्टी बैठक में शामिल नहीं हो सके। आगे यह भी बताया गया कि वह इंडिया गठबंधन की बैठक में भी बीमारी के कारण ही शामिल नहीं हो पाएंगे। आपको बताते चलें कि ललन सिंह इंडिया के14 सदस्यीय संयोजक टीम के सदस्य हैं। उन्होंने राजद से संपर्क वाली बात को निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।
इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले हुई इस बैठक को कई मायनों में खास माना जा रहा है। बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की चाल पर सबकी नजर रहती है। हलांकि जदयू के नेताओं ने इसपर कहा कि ऐसी बैठके होती रहती हैं। चुनाव को लेकर हर पार्टी बैठक करती है, जदयू भी कर रही है।