politics

बिहार में हिंसा पर CM नीतीश का बयान, कहा- ये जरुर किसी की साजिश है…

DESK : बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में दो पक्षों के विवाद के बाद हिंसा की खबर आ रही है। हिंसा के दौरान दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी की गई। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं लोगों ने कई झोपड़ीनुमा दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया है। जिसके बाद मौके पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। घटना सासाराम के कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी, नवरत्न बाजार की बताई जा रही है. इसके बाद बाजार पूरी तरह से बंद हो गए हैं। हिंसा के दौरान करीब 6 लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है।

ये जरुर किसी की साजिश है
मुख्यमंत्री ने कहा, “ऐसी घटनाओं से तकलीफ होती है। पहले तो कभी ऐसा नहीं होता था। बड़ी शांति से हमलोग हर त्योहार मनाते आए हैं। लेकिन अब पता नहीं ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं। ये नैचुरल नहीं है, किसी ने जरूर कोई गड़बड़ी की है। सामान्य रूप से ऐसी घटनाएं यहां नहीं होती थीं। ऐसे में मैंने पूरे मामले की ठीक तरह से जांच करने को कहा है, ताकि पता चल सके कि आखिर ऐसा होने के पीछे कारण क्या है।”

यह भी पढ़े: केंद्र सरकार से ‘वन नेशन वन बिजली रेट’ लागू करने की मांग कर रही बिहार सरकार…

क्या है मामला
इलाके में जुलूस का समापन हो गया था। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने पंडाल में आग लगा दी थी। उसके बाद से ही माहौल खराब होने लग गया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने सुबह इसका विरोध किया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में हिंसा होने लगी। इस दौरान मौका देखकर कई उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और कई दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और हालात को संभाला। अभी भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती है और हालात नियंत्रण में हैं।

बिहार पुलिस ने क्या कहा
बिहार पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि नालंदा के बिहारशरीफ एवं रोहतास के सासाराम में स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है। नालंदा एवं रोहतास में दो-दो प्राथमिकी दर्ज कर असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए क्रमशः 27 एवं 18 लोगों की गिरफ़्तारी की गयी है।

Related Articles

Back to top button