politics

नट समुदाय को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्घ है उमेश सिंह कुशवाहा…

DESK: जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नट चेतना महासम्मेलन में सम्बोधित करते हुए कहा की नट समाज का इतिहास ढाई हजार वर्षों से भी अधिक का रहा है। नट समाज का उल्लेख वाल्मीकि रामायण से लेकर, भारत के नाट्यशास्त्र और कौटिल्य के अर्थशास्त्र तक में है, सदियों से ही यह समाज आत्मनिर्भरता का मजबूत प्रतीक बना हुआ है।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा की इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नट समाज में सामाजिक तथा राजनीतिक चेतना को करना है। जो समाज जगा हुआ होता है, उसे ही सामाजिक और राजनीतिक रूप से अपने लोगों को जागरुक रखने की चिन्ता होती है। अगर आप सामाजिक और राजनीतिक रूप से जगे हुए हैं तो निश्चित है कि आपका मान-सम्मान और स्थान अक्षुण्ण रहेगा और आप अपनी आने वाली पीढ़ियों को ठोस और उज्जवल भविष्य दे पाएंगे।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों को बिहार में अमलीजामा पहनाने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी विगत 17 वर्षों से न्याय के साथ विकास के जिस सिद्धांत पर चल रहे हैं, उसके मूल में भी यही भावना है। उन्हीं के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने समाज के तमाम वंचित तबकों को मुख्यधारा में लाने का और उन्हें महत्वपूर्ण स्थान देने का काम किया है।
इस बात का एक उदाहरण स्वयं नट चेतना मंच की संयोजक बहन सविता नटराज जी हैं, जिनका ना केवल जदयू संगठन में विशेष स्थान रहा है, बल्कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने इन्हें बिहार राज्य महिला आयोग के सदस्य के रूप में महती जिम्मेदारी भी दी।

सिर्फ जुमलों और झूठे प्रचार-प्रसार के बदौलत चुनाव जीतना चाहती भाजपा : जदयू

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हाशिए पर खड़े लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जिस तरह ताकत दी गई है और राजनीति को समाज-सुधार का जरिया बनाते हुए शराबबंदी, दहेजबंदी, बालविवाहबंदी एवं जल-जीवन-हरियाली जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, उससे देश और दुनिया में बिहार की अलग पहचान बनी है। श्री नीतीश कुमार जी ने बिहार में पंचायती राज व्यवस्था में अनुसूचित जाति को आबादी के अनुरूप 16 प्रतिशत आरक्षण दिया। बाबासाहेब ने जो आरक्षण संसद में दिया उसे श्री नीतीश कुमार ने पंचायतों तक पहुंचाया। शोषित समाज के लोगों के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए उन्होंने एक साथ काम किया।

आखिर में उन्होंने कहा कि आज बिहार में इस समाज के लिए हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का समान अवसर है, श्री नीतीश कुमार के लिए पूरा बिहार ही उनका परिवार है और राजनीति को उन्होंने हमेशा सेवा का जरिया माना है। उनके प्रतिनिधि के तौर पर मैं आपलोगों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि इस समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए, उनके उज्जवल भविष्य के लिए आपलोग जो भी सुझाव देंगे, उन पर अमल करने का हरसंभव प्रयत्न होगा।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विनय कुमार नट ने की और संचालक श्री वीरेंद्र प्रसाद जी के द्वारा किया गया। इस आयोजन में मुख़्य रूप से श्रीमती सविता नटराज, जिला पार्षद श्रीमती नेहा नटराज, श्री नवीन कुमार देव, मुखिया श्रीमती गुड़िया कुमारी पंचायत समिति सदस्य शारदा देवी, श्री यमुना प्रसाद नट, श्री कृपा शंकर नट श्री रघुनंदन नट, श्री पोखन नट, श्री सुनील आर्या, श्री हरिकेश अकेला, श्री शंभू राठौर, श्री सुनील नट आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button