BiharjharkhandkeralapoliticsUttarPradesh

उपचुनाव परिणाम ने BJP की बढ़ाई टेंशन! By-election results increased BJP’s tension

बम्पर जीत के बाद I.N.D.I.A.  में खुशी की लहर।

छह राज्यों के सात विधान सभा सीटों के उपचुनाव का परिणाम  आ गया है। सात विधानसभा सीटों में से BJP के खाते में सिर्फ तीन आई है। इस उपचुनाव में उत्तरप्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की। वहीं केरल के पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। झारखण्ड से झामुमो उम्मीदवार की जीत हुई। इस प्रकार 7 सीटों में से 4 सीट I.N.D.I.A. के पास गईं।

विधानसभा उपचुनाव की महत्वपूर्ण जानकारी

5 सितंबर को छह राज्यों में हुए चुनाव।

7 विधानसभा सीट के लिए चुनाव हुए।

प. बंगाल, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, झारखण्ड और केरल में एक सीट पर चुनाव।

त्रिपुरा में दो सीटों पर हुए चुनाव।

पं.बंगाल, केरल, उत्तरप्रदेश  और झारखण्ड से इंडिया गठबंधन की जीत।

त्रिपुरा की दो और उत्तराखण्ड की एक सीट पर बीजेपी की जीत।

पश्चिम बंगाल, झारखंड, त्रिपुरा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे।  इन उपचुनावों को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की पहली चुनावी परीक्षा कहा जा रहा है। त्रिपुरा की दो सीटों बॉक्सानगर और धनपुर के अलावा भाजपा ने उत्तराखण्ड के बागेश्वर से जीत हासिल की। शेष 4 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत हुई है।   

 उपचुनाव के परिणाम से इंडिया गठबंधन में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि विपक्षी एकता को जनता का आशीर्वाद मिलने लगा है। यह उपचुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव को छोटा सा ट्रेलर था। हमारी जीत की पूरी फिल्म 2024 में आएगा। नरेंद्र मोदी का सत्ता से जाना तय है।

अखिलेश ने योगी को पछाड़ा।

उत्तरप्रदेश की एक विधानसभा सीट के लिए चुनाव हुआ था। इस सीट पर बीजेपी ने पूरा दमखम लगा दिया था। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी के साथ कई बड़े नेताओं ने प्रचार किया था। लेकिन बावजूद इसके सपा के उम्मीदवार की जीत हुई। जीत का अंतर 50 हजार से ज्यादा होने के कारण इंडिया गठबंधन की हिम्मत बढ़ी है।

झारखण्ड और बंगाल में भी इंडिया जीती।

उपचुनाव में 42 लोकसभा सीट वाले बंगाल में TMC ने परचम लहराया है। बीजेपी उम्मीदवार को TMC उम्मीदवार ने चार हजार वोटों से हरा दिया। यहां पर इंडिया गठबंधन की दो पार्टियां TMC और CPM भी एक दूसरे के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे थे। यहां CPM उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा। वहीं झारखंड की डूमरी सीट पर झामूमो की बेबी देवी ने जीत हासिल की।

हिमाचल, कर्नाटक और अब उपचुनाव के परिणाम बीजेपी के सिमटते जनाधार की ओर इशारा कर रहे हैं। यह खबर NDA के लिए भले ही अच्छी न हो पर INDIA वालों के महत्वपूर्ण है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 2024 की लड़ाई कौन जीतता है।  

#JDU

#BJP

इसे भी पढ़ें।

#theindiatop

#INDIA_VS_NDA

#election_2024

#Modi_vs_Nitish

#I.N.D.I.A.

Related Articles

Back to top button