
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलु हिंसा का केस दर्ज किया था। आज हनी सिंह को दिल्ली तीस हज़ारी कोर्ट में पेशी थी मगर वो पेश नहीं हुए। ऐसा दूसरी बार हुआ जब उन्होंने कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है। इससे पहले भी उन्हें कोर्ट ने पेश होने की तारीख दी थी मगर वो नहीं आए थे।

हनी सिंह को पेश करना होगा आय हलफनामा
हनी सिंह के वकील का कहना है कि उनकी तबियत खराब थी इसीलिए वो पेश नहीं हो पाए।उन्हें दूसरी तारीख दी जाए। कोर्ट की दूसरी बार भी अवहेलना करने पर कोर्ट ने उन्हें जमकर फटकार लगाई है। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 3 सितम्बर 12:30 बजे पेश होने को कहा है। कोर्ट ने हनी सिंह को अपनी इनकम एफिडेबिट फाइल करने को कहा था। हनी सिंह की पेशी न होने पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह के वकील से कहा कि हनी सिंह पेश नहीं हुए। आपने उनका आय हलफनामा दाखिल नहीं किया है और दलीलों के लिए भी तैयार नहीं हैं।

कोर्ट ने दिया पेशी का आखिरी मौका
वहीं हनी सिंह को अदालत में पेश होने का एक अंतिम मौका दिया गया है। उनसे कहा गया है कि दोबारा इस तरह की बात नहीं सुनी जाएगी उन्हें हर हल में कोर्ट में पेश होना होगा। आपको बता दें कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलु हिंसा का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने हर्जाने के तौर पर 20 करोड़ रूपये की मांग भी की है। वही दूसरी ओर हनी सिंह के वकील ने अदालत के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि शालिनी अपना सारा कीमती सामन अपने साथ ले जा चुकी हैं। शालिनी तलवार ने आरोप लगाया था कि हनी सिंह पिछले 10 वर्षो से उन्हें प्रताड़ित करते आए हैं। उनका मानना है की उनके पति यानी हनी सिंह ने उनके साथ धोखा किया है। अब देखना यह होगा की कोर्ट के दिए गए दूसरी तारीख पर भी हनी सिंह अदालत में पेश होंगे या नहीं।