EDUCATIONstate

बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट हुआ जारी : लड़कियों ने मारी बजी जानिए अपना रिजल्ट….

: बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम का इंतजार खत्म हो चुका है। रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते ..

PATNA : बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम का इंतजार खत्म हो चुका है। रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष कुल 16, 10, 656 छात्रों परीक्षा में भाग लिया। बिहार बोर्ड मैट्रिक एग्जाम 2023 में पासिंग पर्सेंटेज 81.04 फीसदी रहा है। इस साल 16,10,657 छात्रों ने एग्जाम दिया, जिसमें 13,05,203 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
छले साल की तरह ही इस साल भी रिजल्ट का ऐलान 31 मार्च को किया गया है। आइए आंकड़ों में बिहार बोर्ड रिजल्ट समझते हैं।
एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या: 16,10,657
पास स्टूडेंट्स की संख्या: 13,05,203
पास पर्सेंटेज: 81.04%

यह भी पढ़े : बिहार: नौका परिचालन जिम्मेदारी स्थानीय निकायों को….

इस साल पास होने वाले छात्रों की संख्या 6,61,570 और छात्राओं की संख्या 6,43,633 रही है। कुल मिलाकर 13,05,203 छात्र पास हुए हैं। इस साल फर्स्ट डिवीजन पास होने वाली छात्राओं की संख्या 2,00,682 है, जबकि सेकेंड डिवीजन 2,62,312 और थर्ड डिवीजन 1,70,514 छात्राएं पास हुए हैं। इस साल फर्स्ट डिवीजन पास होने वाले छात्रों की संख्या 2,73,933 है, जबकि सेकेंड डिवीजन 2,49,311 और थर्ड डिवीजन 1,29,004 छात्र पास हुए हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में शेखपुरा के मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने पूरे राज्य में टॉप किया। उन्हें 500 में से 489 नंबर मिले हैं। उन्हें 97.8 फीसदी नंबर मिले हैं।वहीँ दूसरे स्थान पर नम्रता कुमारी रही हैं। उन्हें 486 नंबर मिले हैं। इसके बाद ज्ञानी अनुपमा भी दूसरे नंबर पर रही हैं, जिन्हें 486 नंबर मिले हैं। इन दोनों को 97.2 फीसदी अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर तीन स्टूडेंट्स रहे हैं। इसमें संजू कुमारी, भावना कुमारी, जयनंदन कुमार पंडित शामिल हैं। इन्हें 484 नंबर मिले हैं। उन्हें 96.8 फीसदी अंक मिले हैं।

Related Articles

Back to top button