
THE INDIA TOP सेंट्रल डेस्क : खबर है पटना के जक्कनपुर थाना छेत्र के करबिगहिया पानी टंकी से जहां कुछ उपद्रवियों ने क्रूर घटना को अंजाम दिया है | कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़क कर खटाल में बंधे 3 बेजुबान मवेशियों को ज़िंदा जला दिया | यह घटना एमएस गैस एजेंसी के सामने गुरुवार देर रात यह घटना घटी |

बताय जा रहा है कि हर रोज़ की तरह उस रात भी उन गायों का मालिक खटाल में उनकी सेवा कर उन्हें बांध के अपने घर चले गए थे | इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों मवेशियों के खटाल में पेट्रोल छिड़क दिया और खटाल सहित 3 गायों को आग लगा कर भून डाला | मवेशियों के मालिक का नाम राजेश है | हालांकि आस पास के लोगों में ये चर्चा का विषय बना हुआ है | वहीं वह के लोग उन उपद्रवियों के बारे में जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं |
मवेशियों के मालिक राजेश के माने तो इनके कुछ मवेशी गर्भवती थी जो इस आगजनी के शिकार हुए है। बहरहाल इस पूरी घटना की जानकारी जक्कनपुर थाना को दी गई है। पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।