breaking news

BPSC PT की परीक्षा पेपर और आंसर बताने के लिए इतने की हुई थी डील, 4 लोग गिरफ्तार, कई बैंक अकाउंट्स सीज

BPSC PT की परीक्षा में कैंडिडेंट्स से पेपर और आंसर बताने के लिए 8 से 10 लाख रुपए की डील हुई थी। बकायदा इसके लिए ये रकम वसूली गई। हर कैंडिटेड से 10-10 लाख रुपए लिए गए। ये पैसे अलग-अलग खातों में डलवाया गया। EOU (आर्थिक अनुसंधान इकाई) ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ कई बैंक अकाउंट्स को सीज किया गया है।

एग्जाम से पहले क्वेश्चन पेपर उपलब्ध कराने और उसका जवाब बताने के लिए प्रति कैंडिडेट 8 से 10 लाख रुपए का डील तय हुई थी। शातिर माफियाओं ने यह डील एक-दो नहीं, बल्कि कई कैंडिडेट्स के साथ की थी। यह बड़ा खुलासा आर्थिक अपराध शाखा (EOU) की जांच में हुई है। BPSC के एग्जाम की यह शुरुआती डील थी। यह एक एग्जाम बेस्ड डील थी.

EOU (आर्थिक अनुसंधान इकाई) के ADG नैयर हसैनन खान ने पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की जांच करते हुए उनकी टीम ने 4 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें IAS अधिकारी रंजीत सिंह को उनके मोबाइल पर एग्जाम शुरू होने से पहले सेट C का क्वेश्चन पेपर भेजने वाला शख्स भी शामिल है। शातिर माफियाओं ने यह डील कितने कैंडिडेट्स के साथ की है? इस बात की अभी जांच चल रही है।

ADG के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से लंबी पूछताछ की गई है। इनके ठिकानों पर छापेमारी की गई। वहां से पेपर चोरी करने के कई उपकरण भी बरामद हुए हैं। साथ ही बड़े पैमाने पर कैश में रुपयों की बरामदगी हुई है। पूछताछ और छापेमारी के दौरान इनके कई बैंक अकाउंट्स का पता चला। इन्हीं अकाउंट्स में डील के अनुसार कैंडिडेट्स से रुपए मंगवाए गए। उसमें लाखों रुपए आए हैं। हर एक अकाउंट्स को खंगाला गया है। इसके बाद सभी अकाउंट्स को फ्रिज कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button