breaking news

Big Boss के विनर सिद्दार्थ शुक्ल का हार्ट अटैक से निधन…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: बिगबॉस-13 के विनर सिद्दार्थ शुक्ला का गुरूवार को निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई के कपूर अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि सिद्दार्थ का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। साथ ही इस बात की जानकारी भी मिल रही है कि सुबह 9.25 पर सिद्दार्थ शुक्ला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिद्दार्थ शुक्ला की उम्र केवल 40 थी। उन्होंने बड़ी कम उम्र में अपनी पहचान बना ली थी। बिगबॉस-13 में शहनाज़ गिल के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई थी। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अदाकारी की दुनिया में प्रवेश किया और टेलीविज़न शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ में अहम किरदार निभाया था।

Related Articles

Back to top button