Biharbreaking newsHot newspoliticsSPECIAL STORYstateबड़ी खबर ।

बिहार में NDA होगा कमजोर, INDIA को मिलेगी बढ़त! जानिए क्या कहता है सर्वे रिपोर्ट। NDA will be weak in Bihar, INDIA will get an edge.

इंडिया गठबंधन को फायदा, जदयू को नुकसान।

लोकसभा चुनाव को लेकर अब तेजी दिखने लगी है। सभी पार्टियों की राजनीतिक सक्रियता उनके बयानों में दिख रही है। इस बीच पब्लिक सर्वे की रिपोर्ट भी आनी शुरू हो गई है। बिहार को केंद्र में रखकर कुछ सर्वे एजंसियों ने आंकड़े जारी किए हैं। इस खबर में बारी बारी से हम आपको सभी रिपोर्ट के बारे में बताएंगे।

क्या कहता है ETG टाइम्स नाऊ की सर्वे रिपोर्ट?

I.N.D.I.A. को बिहार में मिलेगी बढ़त।

16 से18 सीटों पर जीतेगा I.N.D.I.A.

NDA को बिहार में होगा बड़ा नुकसान।

सिर्फ 22 से 24 सीटों पर जीत दर्ज करेगी एनडीए।

ETG टाइम्स नाऊ के सर्वे के अनुसार बिहार में एनडीए को नुकसान होता दिख रहा है। हलांकि पिछली बार एनडीए में BJP के साथ JDU भी थी। वहीं JDU को इस बार RJD का साथ मिला है। आंकड़ों में जदयू को नुकसान होता दिख रहा है पर इंडिया गठबंधन फायदे में है।

क्या कहता है इंडिया टीवी CNX सर्वे?

JDU बिहार में लोकसभा की 7 सीटें जीतेगी।

RJD को भी बिहार में 7 लोकसभा सीटों पर जीत मिलेगी।

कांग्रेस को बिहार में 2 लोकसभा सीटों पर जीत मिलेगी।

NDA को 40 में से 24 सीटें मिलेगी।

इंडिया टीवी CNX सर्वे का अनुमान कै कि आरजेडी और जदयू बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियां 15 -15 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। बाकि 10 सीटों पर कांग्रेस और अन्य सहयोगियों को मौका दिया जाएगा। इंडिया गठबंधन में #राजद को फायदा होता दिख रहा है। पिछली बार आरजेडी का खाता नहीं खुला था इसबार 7 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस भी 2019 में सिर्फ एक सीट पाई थी उसे भी दो सीट मिल सकती है।

एनडीए को 15 से ज्यादा सीटों का नुकसान।

सर्वे के आंकड़ों के अनुसार एनडीए का नुकसान साफ दिख रहा है। 2019 में एनडीए 40 में से 39 सीटें जीता था और एक सीट कांग्रेस को मिली थी। लेकिन इस बार एनडीए को 22 से 24 सीटें मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एनडीए में टिकट बंटवारे को लेकर भी पेंच फंस सकता है।

#2024_election #INDIA #I.N.D.I.A. #इंडिया_टीवी_CNX #ETG_टाइम्स_नाऊ #theindiatop #Bihar

Related Articles

Back to top button