बड़ी खबर ।

लखनऊ में प्रदर्शन के सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू व अन्य के खिलाफ FIR दर्ज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ शुक्रवार को हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठने को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित तीन नामजद लोगों के खिलाफ शनिवार को हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में प्रियंका का नाम नहीं है।लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने आज ‘भाषा’ को बताया कि शुक्रवार को जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे थे।प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ धरने पर बैठे उप्र कांग्रेस अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, बिना अनुमति और बिना सूचना दिये धरने पर बैठने के आरोप में मामला दर्ज किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button