बॉलीवुड में पोर्न मूवी केस में मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम को राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर रेड की है। ताजा जानकारी के मुताबिक, कुंद्रा के ऑफिस में लगे कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया गया है। माना जा रहा है कि यही से वी ट्रांसफर के जरिए वीडियो को अपलोड किया जाता था।इसके अलावा कुछ अन्य कागजात को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने कुंद्रा का एक आई फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। इसे जांच के लिए फ़ॉरेंसिक लैब में भेजा गया है।मुंबई पुलिस जल्द ही इस मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है। कुंद्रा, 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं। इसके अलावा उनके बहनोई प्रदीप बक्षी के खिलाफ भी ‘लुकआउट’ नोटिस जरी हुआ है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, बक्षी इस मामले में सहभियुक्त हैं। बक्षी ‘हॉटशॉट’ का निर्माण करने वाली केनरीन कंपनी के को-ओनर हैं।