
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: आज यानी सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम में एक महिला शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला पश्चिमी चंपारण जिले से आई थी जिसने जदयू के विधायक पर अपने पति की हत्या का आरोप लगा दिया। महिला का नाम कुमुद वर्मा बताया जा रहा है जो अपने पति की हत्या का आरोप जदयू के बाल्मीकि नगर के विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह पर लगा रही है।

जनता दरबार में पहुंचकर कुमुद वर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि उसके पति दयानंद वर्मा की हत्या जदयू विधायक ने करवाई है और पुलिस इसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने तीन आरोपी को तो गिरफ्तार किया है लेकिन विधायक खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उनपर कोई कार्रवाई नहीं करती है। इसके बाद नितीश कुमार ने महिला को डीजीपी के पास भेज दिया जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला रिंकू सिंह की गिरफ्तारी का गुहार लगा रही है। अब देखना यह होगा की मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ क्या फैसला सुनाते हैं।