
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क पटना : RJD नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और LJP अध्यक्ष चिराग पासवान के बीच आज पहली मुलाकात होने वाली है। LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास आज पहुंचेंगे। वहीं गुप्त सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान तकरीबन 11 बजे के लगभग 10 सर्कुलर पहुंचेंगे और तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे।
बिहार के RJD नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात से पहले LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात भी कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है की चिराग पासवान सुबह 10.30 बजे के करीब राजभवन पहले पहुंच सकते हैं। गवर्नर से मुलाकात करने के बाद चिराग तेजस्वी से मिलने के लिए रवाना हो जाएंगे।
दरअसल आपको बता दें की चिराग पासवान ने अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान की बरसी के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद होने के लिए आमंत्रण पत्र देने आज जा रहे हैं। इससे पहले चिराग पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और लोजपा सांसद प्रिंस राज समेत कई नेताओं को आमंत्रित कर चुके हैं। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान की बरसी 12 सितंबर को मनाने जा रहे हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी चिराग पासवान आमंत्रण देने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात का वक्त मांगा है। जैसे ही समय मिलेगी वह नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें भी आमंत्रित अवश्य करेंगे।