
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क पटना : बिहार के नगर निकायों में काम करने वाले कर्मियों की आज हड़ताल का दूसरा दिन है। बता दें 30 हजार कर्मियों हड़ताल पर है। पटना सहित बिहार राज्य भर के नगर निकायों में कल मंगलवार से निगम कर्मी और सफाई मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। जिससे हड़ताल के बाद राजधानी पटना को स्मार्ट सिटी बनाने की बात करने वाले बिहार के मुख्यगमंत्री नितीश कुमार ने लगातार कह रहे थे की राजधानी को स्मार्ट सिटी बनानी है।
लेकिन आज महज बीएस दो दिन ही हुए है जो की पटना की हालात बिगड़ चुकी है। पटना में हर तरफ कचरा का भंडारा नजर आ रहा है। कचरा का उठाव नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। पटना में मंगलवार को हुई बारिश और सड़क पर फैले कचरे की वजह से लोगों को ज्यादा मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। पटना नगर निगम के तकरीबन 7000 कर्मी और सफाई मजदूर इस वक्त हड़ताल जा चुके हैं।
जिसके कारण निगम की तरफ से हर दिन किया जाने वाला डोर टू डोर कचरा उठा भी ठप हो चूका है। पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले निगम कर्मियों ने मंगलवार को प्रदर्शन भी किया। निगम के कार्यालयों का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो चूका है। वहीं नगर निगम मुख्यालय मौर्या लोक में हड़ताली कर्मियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया था। तो वहीं पाटलिपुत्र अंचल में हड़ताल पर गए कर्मियों ने ताला भी लगा दिया। थोड़ी देर बाद ही ताला तो खुल गया लेकिन कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो गया। यहां से एक भी वाहन सफाई के लिए नहीं निकला।
कंकड़बाग अंचल कार्यालय के यार्ड में लगे करीब 100 वाहनों के पहिये से हवा निकाल दी गयी है। कुछ वाहनों को पंक्चर भी कर दिया गया है। हड़ताल के कारण कुछ वाहनों को अन्य वार्डों में रात में ही भेज दिया गया था। लेकिन खास बात तो यह है की इसकी सूचना मिलते ही हड़ताल पर गए हुए कर्मियों ने वहां भी जाकर कचरा उठाने वाले वाहन के पहिये से हवा निकाल हवाई कर दी। तो वहीं 9 JCB मशीन का फ्यूज भी निकाल दिया।