
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क छपरा : बिहार के छपरा जिले में एक महिला की दबंगई सामने देखने को मिला है। आपको बता दें की सरेआम महिला ने रिक्शा चालक को चाकू से हमला की। इस घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके देख फरार होने सफल रही। वहीं खुन से लथपथ रिक्शा चालक को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया। लोगों को पता चला कि भाड़ा देने से महिला इनकार कर रही थी। और आपको बता दें कि जब रिक्शा चालक ने पैसे मांगा तभी महिला ने पर्स से चाकू निकालकर हमला कर वहां से फरार हो गई। छपरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के रामराज चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक महिला ने अचानक रिक्शा चालक पर चाकू से हमला बोला डाला। आखिरकार लोग मूकदर्शक क्यों बने रहे है, तो आपको बता दें की महिला का आरोप था कि रिक्शावाले ने उसके साथ छेड़खानी की थी। लेकिन जब महिला मौके से फरार हो गयी तब लोगों आश्चर्यचित रह गए। महिला की बातों पर लोगों को विश्वास तो नहीं हुआ था। लेकिन लोगों ने जब रिक्शा चालक से घटना की जानकारी ली तब उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर लोग भी हैरान रह गए। घायल रिक्शा चालक की पहचान छपरा के दहियावां निवासी स्व. मोहन महतो के पुत्र राजेश महतो के रूप में की गयी है।
रिक्शा चालक राजेश ने बताया कि भाड़ा मांगने पर महिला ने छेड़खानी को आरोप लगा दी। आपको बता दें की महिला हथुआ मार्केट से खरीदारी कर निकली थी और रामराज चौक जाने के लिए उसके रिक्शे पर जबरन बैठने को जिद करने लगी थी। जब रामराज चौक पर किराया मांगा गया तो पहले महिला झगड़ने लगी फिर पर्स से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दी। महिला ने इस दौरान रिक्शा चालक पर दस वार चाकू से हमला की। जिससे राजेश गंभीर रूप से घटनास्थल पर ही घायल हो गया।
जब रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तब थाने में शिकायत करने का बहाना बना महिला वहां से फरार हो गयी। महिला का कोई स्थान का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुट चुकी है उसके बाद मामले को देखते हुए कार्यवाई करेगी।