Bihar

थाने का वाहन चला रहा ड्राइवर ने नो एंट्री में घुसा दी जीप, वाहन का काटा चालान…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: मामला बिहारशरीफ का है जहां एकंगरसराय थाना का वाहन चला रहा ड्राइवर अस्पताल चौक से कलेक्ट्रेट जाने वाले नो एंट्री मार्ग में वाहन घुसा दिया। नियम के खिलाफ जाने पर रोको टोको अभियान में जुटे प्रशासन ने वाहन का चालान काट दिया।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर की इस हरकत के कारण लंबा जाम लगना शुरू हो गया। मौके पर रोको टोको अभियान में जुटी प्रशासन पहुंच गई और गाड़ी रोकने का निर्देश दिया। थाने के ड्राइवर की ऐसी हरकत पर प्रशासन भी सोच में पड़ गई। उन्होंने वरीय पदाधिकारी को फ़ोन लगाकर मामले की जानकारी दी। वरीय पदाधिकारी के अनुसार नियम सब के लिए एक समान है। कोई भी इसके खिलाफ जाने की कोशिश करेगा तो उसका चालान काटा जाएगा। यातायात प्रभारी ने वाहन का चालान काट दिया। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर वहां से निकल गया।

Related Articles

Back to top button