Bihar

श्राद्ध कार्यक्रम में एक साथ दिखे आरसीपी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा, दूरियां अब भी बरकरार…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: कल यानी सोमवार को आरसीपी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा एक साथ नजर आए। दरअसल जनता दल यूनाइटेड के पुराने नेता और राष्ट्रीय सचिव रविंद्र सिंह की मां का पिछले दिनों निधन हो गया था। रविंद्र सिंह की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में उपेंद्र कुशवाहा और रामचंद्र प्रसाद सिंह दोनों शामिल हुए।

उपेंद्र कुशवाहा ने श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीर में आरसीपी सिंह भी नज़र आ रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने तस्वीर को शेयर कर लिखा, “जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह की माता जी के श्राद्धकर्म में शामिल होकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।” बताया जा रहा है की दोनों नेताओं के बीच ज्यादा बातचीत नहीं हुई जिससे दोनों के बीच दूरियों को अंदाजा लगाया जा सकता है।

आरसीपी सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर में नहीं दिखे उपेंद्र कुशवाहा

वहीं दूसरी ओर आरसीपी सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रद्धांजलि वाली तस्वीरें शेयर की। आरसीपी सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के साथ वाली तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर नहीं किया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरसीपी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के बीच की दूरियां काफी बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button