Biharuttar pradesh

CM योगी के सामने नीतीश कुमार ने खड़ी कर दी मुश्किल, क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: रविवार को हुई जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल होने का प्रस्ताव पास होने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की खुशी साफ़ तौर पर नज़र आ रही है। मगर इससे सबसे ज्यादा नुक्सान सीएम योगी को होने की सम्भावना है। नितीश कुमार ने प्रधान मंत्री तो नहीं मगर UP के CM योगी आदित्य नाथ से भिड़ने का मन बना लिया है।

नितीश कुमार की पार्टी लड़ेगी UP में चुनाव

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। जदयू की राष्ट्रीय परिषद में यह निर्णय लिया गया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी यूपी में 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संभावित रूप से नीतीश कुमार का यह फैसला योगी पर भारी पड़ सकता है। इस चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह ने दी अहम जानकारी

यूपी में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार सीएम नीतीश के विकास मॉडल के सामने कुछ नहीं है। उन्होंने कहा की योगी और नितीश कुमार में कोई टक्कर नहीं है। बिहार में नितीश कुमार ने जितना विकास किया है उतना उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने नहीं किया है। इसलिए यूपी में नीतीश कुमार ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इस बात का भी संकेत दिया गया है कि जेडीयू गठबंधन भी कर सकती है। मगर आधिकारिक रूप इस बात का ऐलान नहीं किया गया है। अब यह देखना होगा कि नितीश कुमार की पार्टी योगी आदित्यनाथ पर भारी पड़ती है या नितीश अपनी बिछाये जाल में खुद फंसते है।

Related Articles

Back to top button