
आरा : भोजपुर पुलिस की ओर से चोरी, छिनतई, लूट और गुम हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर नया अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए एसपी की ओर से स्पेशल टीम गठित की गयी है। टीम द्वारा अब तक चोरी गये 30 मोबाइलों की बरामदगी की गयी है। बुधवार को पुलिस ऑफिस में सभी मोबाइल उनके धारकों को सौंप दिये गये। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मोबाइल चोरी की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए बरामदगी को लेकर नगर थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है।
टीम सभी थानों में दर्ज मोबाइल चोरी की घटना की जानकारी एकत्रित कर बरामदगी में जुट जाती है। इसके बाद टीम वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के जरिए मोबाइल को खोज रही है। इस क्रम में टीम की ओर से अब तक अलग-अलग क्षेत्रों से 30 मोबाइल बरामद किये गये हैं। बरामद मोबाइल के स्वामित्व का सत्यापन करने के बाद धारकों को सौंप दिया गया। टीम में दारोगा (परी0) सुशांत कुमार, चन्दन कुमार, दीपक कुमार और राजीव कुमार शामिल हैं। इन सभी अफसरों को पुरस्कृत किया जायेगा।

एसपी बोले : मोबाइल चोरी होने पर थाने में अवश्य दर्ज करायें मामला…
एसपी ने पब्लिक से मोबाइल की चोरी या गुम हो जाने पर संबंधित थाने को सूचना देने की अपील की है। कहा कि थाने में मामला अवश्य दर्ज करायें, ताकि मोबाइल की बरामदगी की जा सकी। कहा कि थाने में मामला इंट्री होने के बाद टीम बरामदगी में जुट जाती है। कहा कि वैज्ञानिक व तकनीक ढंग से बरामद किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। इधर, काफी दिन पहले चोरी गया मोबाइल मिलने से लोगों में काफी खुशी देखी गयी। इसे लेकर पब्लिक ने पुलिस को थैंक्यू भी कहा।
इन लोगों को मिला चोरी गया मोबाइल…
- त्रिवेणी साह 2. अरुण कुमार 3 विमलेश कुमार 4. अनिल कुमार यादव 5. हरेराम सिंह 6. प्रिंस कुमार 7. राजू सिंह 8. मो नौशाद 9. सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय 10. शिवशरण ओझा 11. दीपक कुमार 12. दीपक ठाकुर 13 मो सदीन 14. शैलेश कुमार 15 मो० शब्बीर 16, सुरज कुमार 17. गीता तिवारी 18. अर्जुन कुमार 19 सुमित कुमार सिंह 20. खुर्शीद आलम 21. सन्नी कुमार 22. श्याम कुमार सिंह 23. रमेश पाण्डेय 24. सत्यवीर कुमार सिंह 25. मो रिजवान 26 साबिर हुसैन 27. सुमन कुमारी 28, धर्मेन्द्र शर्मा 29. गोरखनाथ सिंह 30. ओमप्रकाश शर्मा।