
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क पटना : पप्पू यादव के बेहद करीबी मनोहर कुमार यादव ने आज यानी मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण आखिरकार कर ली है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद के मिलन समारोह में खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। मनोहर कुमार यादव के साथ-साथ सीता देवी, शीतल, चैतन्य, शशिकला समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण आज की है।
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने मनोहर कुमार यादव की जमकर तारीफ़ की है। उन्होंने कहा कि मनोहर कुमार यादव और उनके साथ जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी को और भी ज्यादा मजबूत करेंगे। तो वहीं लालू प्रसाद यादव की विधारचार को भी आगे बढ़ाने का काम अवश्य करेंगे। RJD के आगे काफी चुनौतियां खड़ी हैं। इस चुनौती में हम सभी को एक साथ मिलकर चुनौती का सामना करना होगा। देश की सत्ता संभाल रहे लोग किसान, गरीब, युवा और मजदूरों के विरोधी हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा है कि मनोहर कुमार यादव काफी मेहनती हैं। और चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन आज ये सही जगह पर आ चुके है। हम सभी एक परिवार हैं। पार्टी की मजबूती के लिए हम सभी को साथ अनिवार्य रहना होगा। बिहार में दो जगहों पर उपचुनाव होने वाला है। तारापुर और कुशेश्वर स्थान पर उपचुनाव होने वाले हैं। इन दोनों सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होना तय है। बिहार में सरकार और विपक्ष में ज्यादा सीटों का अंतर नहीं है। बता दें कि मनोहर कुमार यादव खगड़िया के इलाके में अपना काफी मजबूत जनाधार रखते हैं। पप्पू यादव के सबसे मजबूत नेताओं में उनकी गिनती होती है। वह खगड़िया से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हो सकी। मनोहर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राजद से जुड़ने को पंचायत चुनाव के पहले तेजस्वी की तरफ से बड़ा स्ट्रोक माना गया है। मनोहर यादव ने कहा कि वह तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी जोड़ तोड़ ताकत से काम करेंगे।