Bihar

जल्द बिहार में वापसी कर सकते हैं लालू प्रसाद यादव…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: लालू प्रसाद यादव कई दिनों से अपनी बेटी मीसा भारती के घर दिल्ली रह रहे थे। जेल से रिहा होने के बावजूद लालू यादव बिहार नहीं लौटे थे। मगर अब बिहार में उनकी वापसी जल्द हो सकती है। उनके लौटने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। इस बात की पुष्टि तेजस्वी यादव ने की है।

आपको बता दें की लालू प्रसाद यादव जेल से रिहा होने के बाद से ही दिल्ली में रह रहे थे। उनकी तबियत में उतार चढ़ाब की खबरें अक्सर सामने आती रहती है। लालू यादव का दिल्ली एम्स में इलाज़ चल रहा था जिसके कारण उन्होंने दिल्ली में ही शरण ले ली थी। मगर अब बताया जा रहा है कि लालू यादव जल्द वापस बिहार लौट सकते हैं। दरसल तेजस्वी यादव आज ही दिल्ली से पटना लौटे थे। उन्होंने मीडिया को बताया की पिता लालू यादव भी जल्द बिहार लौट सकते हैं। उनकी तबियत में भी सुधर आया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कल जन्माष्टमी के अवसर पर लालू जी बेटी मीसा भारती के घर गए थे। मुझे लगता है वो जल्द बिहार लौट आएंगे। के केवल तेजस्वी यादव बल्कि उनके करीबी कई लोगों ने यह जानकारी दी है की लालू यादव के वापसी की तैयारी की जा रही है।

पार्टी को हो रहे नुक्सान से चिंतित हो सकते हैं लालू यादव

लालू यादव के वापसी की वजह न केवल उनकी तबियत में सुधार को माना जा सकता है बल्कि यह वजह भी हो सकती है की उनकी पार्टी के साथ-साथ पारिवारिक तनाव भी बढ़ गया है। उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की हरकतों से लालू यादव अक्सर चिंतित रहते हैं। उन्होंने तेजस्वी और तेज प्रताप के बीच सुलह कराने की भी कोशिश की थी मगर कोई फायदा होते नहीं दिख रहा। माना जा रहा है कि लालू यादव बिहार लौटकर दोनों बेटों के बीच समझौता करवाने की कोशिश करेंगे ताकि पार्टी को ज्यादा नुक्सान न हो।

Related Articles

Back to top button