
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: यह खबर लहेरी थाना क्षेत्र के मथुरिया इलाके की है जहां एक महिला ने घर में खुदखुशी कर ली। महिला का नाम रूचि देवी बताया जा रहा है। घटना के बाद महिला के परिवारवालों का कोई पता नहीं मिल पाया। माना जा रहा है की महिला की आत्महत्या के बाद परिवारवाले फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है और यह पता लगाने की कोशश कर रही है की महिला ने यह कदम क्यों उठाया।

खुदखुशी का नहीं हो पाया कोई खुलासा
मुहल्लेवालों ने आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। खबरों के मुताबिक़ मृतका के पति रामजी प्रसाद अपने भाई के बर्तन के कारखाने में काम करता है। पुलिस को अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली की उसके परिवारवाले कहा गए। ना ही इस बात का खुलासा हो पाया है की महिला ने खुदखुशी क्यों की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।