
आरा : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आगामी 3 सितंबर को आशीर्वाद यात्रा के तहत भोजपुर पहुचेंगे। जहाँ की वह आरा के लोगो से आशीर्वाद लेकर आगे की तरफ प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन की तैयारी को लेकर आज लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमे उनके आगमन स्वागत तैयारी रूट चार्ट समेत कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान हुलास पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर अलग अलग कमिटी का गठन किया गया है। जिसमे ईस यात्रा को जिले में ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई, और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

उपस्थिति जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट, छात्र लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा, प्रदेश पदाधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी, सोनू पासवान, अमृत कुमार, अजय कुमार पासवान, राहुल रणवीर कार्यक्रम संयोजक आशुतोष कुमार सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आगामी 3 सिंतबर को आशीर्वाद यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। यात्रा कोइलवर से शुरू हो कर आरा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए महान विभूतियों के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रात्रि विश्राम आरा में होगा। पुनः अगले दिन यात्रा आरा से स्व० जगजीवन राम जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए बक्सर के लिए प्रस्थान करेगी।