
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रमुख मोहन भागवत आज बिहार आने वाले हैं। बिहार में भागवत राजेंद्र नगर क्षेत्र स्थित विजय निकेतन में जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बिहार के दौरे के बाद वो झारखण्ड जाएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि वो आरएसएस के गोद में खेलते हैं। इसपर भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बयान दिया है कि नीतीश कुमार न ही आरएसएस के गोद में बैठे हैं और न ही आरएसएस से उनको कोई घृणा है। वे आरएसएस का आदर करते हैं।
ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा है कि आरएसएस भी नीतीश कुमार को पसंद करती है। नीतीश कुमार अपने काम पर विश्वास करते हैं। साथ ही उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा की वे लोग दिल्ली में बैठे रहते हैं और यहां आकर कोई बयान देकर चले जाते हैं।
आपको बता दें कि चिराग पस्वाकं ने तेजस्वी यादव से मुलाक़ात की थी जिसके बाद कई अटकलें शुरू हो गई थी। इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वो अपने पिता के बरखी को लेकर यहां आए थे। उसमें कोई भी किसी को आमंत्रित कर सकता है। रामविलास पासवान सुलझे हुए इंसान थे। उन्होंने यह भी कहा है कि भविष्य में क्या होगा, कोई नहीं जानता।