
PATNA: बिहार में सालों से शिक्षक भर्ती की राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। आज पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान करते हुए भरोसा दिलाया कि शिक्षक के लाखों पदों पर बहाली होने जा रही है। बिहार शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार जल्द ही प्रदेश में 7वें चरण की भर्ती के तहत 3 लाख बहाली निकालने वाली है यह भर्ती शिक्षक नियुक्ति की नई नियमावली के तहत की जाएगी। नितीश सरकार की ओर से आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में नई नियमावली को मंजूरी दी जा सकती है।मंजूरी मिलते ही 3 लाख पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़े : दुनियाभर में फैले बिहार के सबसे रईस लोग, जानिए बिहारी अमीरों की लिस्ट….
शिक्षक भर्ती की नई नियमावली के तहत शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में कई अहम बदलाव किए जाएंगे। जिनमें सबसे प्रमुख है नियुक्ति प्रक्रिया से पंचायती राज संस्थाओं को अलग करना। नई नियमावली के तहत पंचायतों व नगर निकायों से शिक्षक नियोजन का अधिकार वापस ले लिया जाएगा। वहीं नए आयोग का गठन होगा, जोकि पूरी भर्ती प्रक्रिया की देखरेख करेगा।इस कदम से भर्तियां केंद्रीकृत एवं पारदर्शी तरीके से पूरी हो पाएंगी.
नई शिक्षक बहाली नीति लागू होने के बाद प्रदेश में शिक्षक नियुक्ति के लिए जिले स्तर पर केवल एक नियोजन इकाई होगी। इसके तहत 9222 नियोजन इकाइयों की जगह केवल 38 इकाई रह जाएंगी। पहले अभ्यर्थियों को कई इकाइयों के लिए आवेदन करना होता था, लेकिन अब एक बार ही आवेदन करना होगा।वहीं नई व्यवस्था में नियुक्ति की अनुशंसा नियोजन इकाई की जगह आयोग की ओर से की जाएगी।हांलाकि नियुक्ति पत्र का वितरण जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा। केंद्रीकृत ऑनलाइन आवेदन से उम्मीदवारों के समय एवं पैसों की बचत होगी।