
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: आज जनता के दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। जनता दरबार कार्यक्रम को 5 साल बाद 12 जुलाई 2021 से शुरू किया गया था। यहां लोग नितीश कुमार के सामने बैठ कर अपनी शिकायत एवं समस्याएं रखते हैं। मुख्यमंत्री पदाधिकारियों को निर्देश देकर उनकी समस्या का हल करवाते हैं।
आपको बता दें कि इस जनता दरबार में लोग शिक्षा, स्वास्थ, गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी, खान भूतत्व और समान प्रशासन विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर पेश होते हैं। इसके अलावा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाती जनजाति कल्याण से जुड़ी मामलों पर भी शिकायत सुनी जाती है।

आज मुख्य तौर पर जमीन से जुड़े विवाद को लेकर शिकायत सुनी जा सकती है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमीन विवाद एवं जमीनी शिकायत को लेकर कई मामलों पर फैसला सुनाया है। यह जनता दरबार कार्यक्रम के बाद ही पता चल पाएगा कि लाग कौन-कौन सी विवाद को लेकर मुख्यमंत्री के सामने हाज़िर हुए